श्री भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को सकल जैन समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर आज 3 मार्च 2023 को प्रातः 8: 00 बजे से श्री जी की शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई जिसमें पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं पीले वस्त्रों मे उपस्थित रही समाज बंधुओं द्वारा भगवान व जिनवाणी जी की आरती और युवा वर्ग द्वारा भजन किए गए।
दोपहर मे श्री महावीर जैन हायर सेकेंडरी स्कूल में समस्त समाज बंधुओं के लिए पात्र भावना (भोजन )का आयोजन किया गया।
दोपहर 2:00 से समाज के दो प्रतिष्ठित परिवार श्री कैलाश चंद आनंद कुमार जैन एवं राजकुमार जैन जी सूरज गंज बालों की ओर से जय स्तंभ चौक पर लगभग 1500 लोगों को भोजन वितरण किया गया।
इसी क्रम में प्रभावना भावना जन कल्याण समिति द्वारा लगभग 1000 गिलास मट्ठा भी वितरित किया गया।
जिला ब्यूरो दशरथ चौधरी


























