13 जनवरी को विद्यार्थी परिषद निकलेगी भव्य शोभायात्रा
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द जयंती युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दिन सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया है। जिसमे विशेष रूप से………..उपस्थित रहेंगे ।जिसका पोस्टर विमोचन दिन गुरुवार को महात्मा गांधी महाविद्यालय में किया गया विमोचन के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती राकेश मेहता जी उपस्थित रही, उन्होंने शोभायात्रा का अयोजन कर रहे सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री श्री कुणाल सराठे ने बताया कि नगर में निकलने वाली विद्यार्थियों की यह सबसे बड़ी शोभायात्रा होगी जिसमे भारी संख्या में छात्र छात्राएं सम्मलित होंगे, यात्रा सरदार वल्लभभाई पटेल सतरास्ते से प्रारंभ होकर सराफा बाजार होते हुए नगर के मुख्य मार्गो से होकर जयस्तंभ पर खुला मंच में समापन किया जाएगा। विद्यार्थी परिषद की इस शोभायात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में पंच परिवर्तन से संबंधित झांकी, देवी अहिल्याबाई होलकर से संबंधित झांकी देखने को मिलेगी।
शोभायात्रा का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद एवं अन्य महापुरुषों के जीवन परिचय से विद्यार्थियों को अवगत कराना एवं विद्यार्थियों के मन में राष्ट्र प्रथम का भाव जागृत करना है
विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों के मन में राष्ट्र प्रथम राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने तथा उनके व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण, मानसिक मनोबल को बढ़ाने के लिए प्रयास करती आई है और आने वाले समय में भी निरंतर छात्र के हितों में काम करने का प्रयास करेगी।



























