पथरौटा हाईवे से शराब दुकान हटाने को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन,दो दिन में नहीं हटी दुकान तो करेंगे चक्काजाम
नर्मदापुरम l पथरौटा के हाईवे पर स्थित देशी विदेशी शराब दुकान और उसके बाजू में बैठकर शराब पीने वालों से ग्रामीणों को हो रही परेशानी और मंदिर जाने वाली महिलाओं पर टीका टिप्पणी की जा रही है इन्हीं सब बातों से परेशान होकर ग्रामीणों ने इस शराब दुकान को हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है l

दरअसल इस देशी विदेशी शराब दुकान का लाइसेंस रूपाली सोनी के नाम है इस दुकान के सामने से महिलाएं मंदिर जाती है जिन पर शराब दुकान में बैठे लोग और आसपास की दो दुकानों पर बैठकर शराब पीने वाले लोग गंदी गंदी गालियां देकर टीका टिप्पणी करते है यह सिलसिला बहुत दिनों से चला आ रहा है लेकिन अब इन शराबियों से ग्रामीण तंग आ चुके है l ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान के बाजू में राजर्षी दुबे उर्फ मोजी दुबे ने अवैध अहाता दुकान खोली जिसमें लोग बैठकर शराब पीते है और शाम को मंदिर जाने वाली महिलाओं को परेशान करते है l
जब ग्रामीणों ने राजर्षी दुबे से कहा कि तुम्हारी दुकान पर बैठकर शराबी शराब पीकर महिलाओं को छेड़ते है टीका टिप्पणी करते है तुम यह दुकान बंद करो या फिर शराबियों मत बिठाओ जिस पर राजरशी दुबे ने लोगों से कहा कि वो जगह मेरी है मैं जो चाहूं वो करूंगा जिससे जो बने कर लो l इतना ही नहीं दुबे द्वारा गांव के लोगों के साथ मारपीट कर थाने में झूठी शिकायत भी कराई गई है जिससे लोग परेशान है l ग्रामीणों और महिलाओं ने इटारसी तहसीलदार को सोमवार ज्ञापन देकर इस शराब दुकान को यहां से हराकर कहीं और स्थानांतरित करने की मांग की है साथ ही कहा कि शराब दुकान नहीं हटाई गई एवं अहाता दुकान दो दिन में बंद नहीं कराई गई तो ग्रामीण चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे l
जीतेंद्र राजवंशी
दबंग





























