रोटरी क्लब इटारसी द्वारा आयोजित रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में शहर के सभी लोगों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया और दिल को छू लेने वाली रंगोली बनाई , आज की रंगोली प्रतियोगिता पूरे राष्ट्र को समर्पित थी सभी लोगों ने ऑपरेशन सिंदूर, डूबता पंजाब जैसे विषय पर अपनी रंगोली के माध्यम से जो संदेश दिया वो इटारसी शहर की जनता के दिलों को छू गया l प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सपना संगीता जैन सातवीं लाइन की रंगोली को प्राप्त हुआ द्वितीय पुरस्कार सुष्मिता प्रधान एवं महक मित्तल तथा तृतीय पुरस्कार रानू विभा जैन एवं श्रीमती नीना अजय जैन को प्राप्त हुआ l रोटरी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में रंगोली इतनी खूबसूरत थी की निर्णायकगण ने निर्णय लिया की 20 रंगोली ऐसी है जिन्हें प्रोत्साहन पुरस्कार मिलना चाहिए, रोटरी क्लब द्वारा शहर के उन सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौर ने रोटरी के इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने में रोटरी का बहुत बड़ा योगदान है , कार्यक्रम मैं रोटरी अध्यक्ष दीपक जैन अधिवक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 2005 में जब सराफा बाजार इटारसी की सीमेंट रोड बनी थी,इसका उद्घाटन रोटरी की इस रंगोली कार्यक्रम के माध्यम से ही सर्वप्रथम किया गया था l कार्यक्रम को निर्णायक डाली सांकरिया ने संबोधित करते हुए अपनी यादें ताजा की उन्होंने कहा जब मैं छोटी थी तो आज से 15 वर्ष पूर्व इस रंगोली कार्यक्रम में हिस्सा लेती थी और आज मैं निर्णायक के रूप में यहां उपस्थित हूं अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं l निर्णायक आरती राजपूत, बैंगलोर ने संबोधित करते हुए कहा की रंगोली इतनी सुंदर थी कि मेरी दृष्टि में सभी प्रतिभागी विजेता है , साथ ही निर्णायक दीप नागियाल जो कि बंबई से आई थी उन्होंने बहुत आश्चर्यचकित होते हुए कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि इस छोटे से शहर में इतनी बड़ी प्रतियोगिता आयोजित होती है, कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती सविता साहू, श्रीमती आरती चौधरी, वार्ड पार्षद श्रीमती कीर्ति दुबे, मनीषा अग्रवाल, इनर व्हील क्लब की सदस्य एवं रोटरी क्लब इटारसी के सदस्य नवनीत कोहली, विजय अग्रवाल, सुनील जैन, रितेश शर्मा, रितेश महेश्वरी, देवेंद्र गोयल, विवेक चांडक, नारायण चौरसिया, रामनाथ चौरे, निपुण गोठी, संदेश अग्रवाल,रचिनं अग्रवाल, आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सत्यम अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक दीपक जीडी अग्रवाल ने किया l
दबंग
































