गर्ल्स कॉलेज में प्रवेश एवं सत्यापन प्रक्रिया 2023-24 पर कार्यशाला का आयोजन
उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार ऑनलाइन प्रवेश 2023-24 सत्यापन प्रक्रिया के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.आर. एस. मेहरा एवं प्रवेश नोडल अधिकारी श्री स्नेहांशु सिंह द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने सभी प्राध्यापकों को नई शिक्षा नीति, प्रवेश नियम, पाठ्यक्रम, फीस संबंधी जानकारी, सत्यापन, पंजीयन आदि की जानकारी प्रदान की, साथ ही बताया कि छात्राओं की सुविधा हेतु प्राध्यापकों की समिति बनाकर महाविद्यालय में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। प्रवेश नोडल अधिकारी श्री स्नेहांशु सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी प्रदान की जैसे पंजीयन फॉर्म भरना, अधिभार संबंधी जानकारी, चॉइस फिलिंग, ऑनलाइन सत्यापन, विषय समूह का चयन, ऑनलाइन शुल्क का भुगतान, ऑनलाइन अपग्रेडेशन प्रक्रिया, प्रमोशन प्रक्रिया आदि की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य, श्री रविन्द्र चौरसिया, श्री अमित कुमार, श्रीमती पूनम साहू, डॉ. हर्षा शर्मा, डॉ. शिखा गुप्ता, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. श्रद्धा जैन, कु.क्षमा वर्मा, कु. प्रिय क्लोसिया, श्रीमती शोभा मीना, श्री हेमंत गोहिया एवं श्री प्रमेन्द्र चौधरी उपस्थित थे।



























