पिछले कुछ दिनों से इटारसी पुलिस को लगातार मुखबिर से सूचना प्राप्त हो रही थी कि भोपाल के कुछ गांजा तस्कर इटारसी होकर उडीसा से गांजा तस्करी करते है। उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गुर करन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देशन पर तथा अनुविभागीय पुलिस इटारसी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामस्नेह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार कर सूचक की सूचना पर ग्राम हुई कि भोपाल के पांच गांजा तस्कर गांजा की एक बड़ी खेप लेकर उडीसा से बस या ट्रेन से इटारसी आकर भोपाल जाने की फिराक में ओव्हर बीज तिराहा इटारसी की ओर जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम ने ओव्हर ब्रीज तिराहा इटारसी पर पांच संदिग्ध व्यक्तियों का जो पीठ पर बड़े बड़े पिड बैग टांगे है घेराबंदी कर पकड़ा जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर उन्होंने ने अपने अपने नाम बताते हुये सभी थाना निसादपुर क्षेत्र भोपाल के रहना तथा भोपाल से खरियार रोड रेल्वे स्टेशन उड़ीसा ट्रेन से जाकर वहा से 42 किला मादक पदार्थ गांजा खरीदकर दो-दो किलो के कुल 21 पैकेट बनाकर पांच बैग में अलग- अलग मात्रा में भरकर खरियार रोड उड़ीसा में ट्रेन से नागपुर तक तथा नागपुर से बस से भोपाल जाने के लिये निकले थे। जो इटारसी में बस स्टैंड पर पुलिस की चेकिंग के डर से पुरानी इटारसी में उतर गये तथा भोपाल जाने के लिये किसी साधन का इंतजार करते खडे होना बताया। उनकी पीठ पर रखे पिट्ट बैंगो में मादक पदार्थ गांजा होना स्वीकार किया। जो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुये भोपाल के पांच आरोपियो ।. मुन्ना खा उर्फ हाफिज पिता जुम्मा खा उस 48 साल निवासी गैस राहत कालोनी हाउसिंग बोर्ड भोपाल 2. सलीम पिता अखबर हर्मन उम्र 50 साल निवासी गोल कुआ के पास मुरली नगर थाना निसादपुरा भोपाल 3. सोहेल पिता चांद खा उम्र 24 साल निवासी केवलराम स्कुल के सामने करोदपुरा निसादपुरा भोपाल 4. अरबाज पिता इसराईल अली उम्र 20 साल निवासी झुग्गी केवलराम स्कूल के पास कमलनगर थाना निमादपुरा भोपाल 5. साबिर पिता मकसुद अली उम्र 21 साल निवासी व्ही आईपी गेस्ट हाउस के पास बरेला गांव लालघाटी थाना कोहेफिजा भोपाल के कब्जे से 2-2 किलो के कुल 21 पैकेटों में भरा मादक पदार्थ गांजा 42 किलो कीमती लगभग 4 लाख 20 हजार रुपये का जम करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना इटारसी में अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर आरोपीयो को न्यायालय पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम निरीक्षक रामस्नेह चौहन थाना प्रभारी इटारसी उपनिरीक्षक विवेक यादव, सउनि संजय रघुवंशी, आरक्षक हरीश डिगरसे, आर. केतन विश्वकर्मा, आर. आकाश बारस्कर, म. आर. पूनम चौधरी की मुख्य भूमिका रही।



























