मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश मीडिया समन्वयक कृष्णा चौधरी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय कमलनाथ जी के आव्हान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कामेटी अनुसूचित के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार जी ने समस्त जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश के पदाधिकारियों से पुरजोर आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी की विकृत मानसिकता वाली सोच को कुचल कर आंदोलन का बिगुल फूंकना है अब समय आ गया है हमारे हर एक साथी को कमर कस लेना चाहिए। और इस अत्याचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दलित एवं आदिवासियों के ऊपर हो रहे रोज-रोज के अत्याचार अभी हाल ही में घटित बीजेपी के नेता द्वारा हमारे आदिवासी भाई के ऊपर सरेआम पेशाब करने जैसा घिनौना कृत्य किया गया इस घिनौनी मानसिकता के खिलाफ दिनांक 08 -07-2023 को पीसीसी के सामने सभा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया जाएगा।
कृष्णा चौधरी ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार अनुसूचित जाति और जनजाति समाज पर शोषण और अत्याचार की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। दमोह जिले के देवरान में अनुसूचित जाति वर्ग के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सागर जिले के बीना में भाजपा विधायक के खास ने एक अनुसूचित जाति वर्ग के युवक राजकुमार अहिरवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वहीं इंदौर के देपालपुर के खिमलावदा में भाजपा के दबंगों ने दलित मायाराम बागरी की हत्या कर दी थी।
उन्होंने कहा भाजपा सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की हितैषी सरकार नहीं है। भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में यह वर्ग करारा जबाब देगा।
जीतेन्द्र राजवंशी
दबंग



























