इटारसी वेडिंग इंडस्ट्री महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बृन्दावन गार्डन मे संपन्न हुई जिसमे ये फैसला लिया गया की इटारसी का कोई भी टेंट कैटर्स,लाइट,डेकोरटर्स,गार्डन व्यापारी कार्य से पहले 100% राशि जमा कराकर ही कार्य करेगा।
विगत दिनों कुछ लोगो द्वारा पार्टी के पैसे रोक लेने के कारण ये फैसला लिया गया
बैठक मे वेडिंग इंडस्ट्री महासंघ के संरक्षक किशोर सीरिआ ,जसबीर छाबड़ा,बालू जाधव अध्यक्ष मनोज बतरा सचिव बिट्टू वोहरा,कार्यकारी अध्यक्ष राजेश चौरे कोषाध्यक्ष रिशु छाबड़ा उपाध्यक्ष सन्नी छाबड़ा,बंटी चौरे,गोलू परदेसी,मुकेश दास, सहसचिव रोशन गोस्वामी,राजेश जैन,नविन चौरे,गणेश चौरे,हैप्पी शर्मा,एवं संघठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने ये प्रतिज्ञा ली की एडवांस पेमेंट पर ही कार्य करेंगे।
जीतेन्द्र राजवंशी
दबंग




























