हरदा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने बुलाई आवश्यक बैठक
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस श्री अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड श्री अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए.
भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा.
इंदौर, भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भेजा जा रहा है.
राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए……
हरदा के पटाखा फैक्ट्री में हुई भीषण दुर्घटना के लिए कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार तत्काल तीन एंबुलेंस और 6 फायर ब्रिगेड हरदा के लिए रवाना की जा चुकी हैं।
रेस्कू हेतु 01 pc,01 HI और 19 एसडीआरएफ जवानों को आपदा सामग्री – फायर ऐक्सीम्यूसर,फायर एंट्री शूट,सर्च लाइट, स्ट्रेचर,हेलमेट,ब्रीथिंग अप्रेटस सेट आदि राहत सामग्री सहित ट्रेवलर बस mp 02 AV 6663
और mp 02 AV 8014 रेस्कू वाहन सहित रवाना किए गए है ।
जीतेन्द्र राजवंशी
दबंग



























