अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई इटारसी द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से तहसीलदार को प्राइवेट विद्यालयों द्वारा मनमानी तरीके से फीस वसूली, खराब वाहनों से आवागमन, एन सी आर टी ई की पुस्तकों का उपयोग न करना, प्रति दो वर्षो में यूनिफॉर्म बदल देना जिसमे एक ही निजी दुकान से मनमाने ढंग से पुस्तक, यूनिफॉम क्रय का दबाव बनाना, शासन द्वारा मापदंड के अनुरूप विद्यालयों में व्याप्त अनियमितता को लेकर ज्ञापन दिया गया।
जिसमे प्रमुख रूप से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवम नगर मंत्री कुणाल सराठे जी,भाग संयोजक कुलदीप डागर, साक्षी कोरी जी, अतीश परमार जी,आर्यन तिवारी जी,प्रथम डागर जी,कुमुद बादगे जी, छवि सरियम जी,दीपा झराने जी, शिवानी कटारे जी एवम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




























