आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कार्यकर्ता संयुक्त मोर्चा संघ ने की आयुक्त मैडम से मुलाकात
आज दिनांक 26.6.2024 को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कार्यकर्ता संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पांच संगठन के पदाधिकारी सभी प्रदेश अध्यक्ष जिसमें रामेश्वरी मेश्राम बुलंद आवाज किशोरी वर्मा सीटू सुमित्रा देवी अहिरवार आंगनबाड़ी कल्याण समिति संघ मध्य प्रदेश गायत्री बाजपेई एटक पार्वती आर्य मानसेवी संघ के सभी पदाधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की समस्याओं को लेकर एवं संपर्क एप और पोषण ट्रैकर एप की समस्याओं को लेकर आयुक्त मैडम से मिले मैडम से विस्तार पूर्वक सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई
1. संपर्क एप में लोकेशन और अन्य जानकारी भरने एवं पोषण ट्रैकर ऐप में जानकारी भरने और निचले स्तर से अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की धमकी देने एवं मानदेय काटने के संबंध में बताया गया, जिसमें मैडम द्वारा समाधान किया गया और कहा गया कि संपर्क एप को लेकर आपका कोई मानदेय नहीं काट सकता ना ही कोई आपके ऊपर कार्यवाही कर सकता अगर कोई कार्यवाही करता है तो आप मुझे बताएं
2. मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संबंध में बात की गई जिसमें मैडम द्वारा बताया गया कि मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मेंन आंगनबाड़ी केंद्र में डेवलप किया जा रहा है जल्दी इसके आदेश हो जाएंगे और वहां सहायिका की नियुक्ति भी की जाएगी
3. आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की भर्ती नियुक्ति में 18 से 35 साल वाले मुद्दे पर चर्चा की गई इसके लिए मैडम द्वारा समाधान किया गया कि यह तो केंद्र सरकार का आदेश है इसमें हमारे स्तर से कोई संशोधन नहीं किया जा सकता
4. 1 जुलाई 2023 के बाद जो कार्यकर्ता सहायिका रिटायर्ड हुई है उनके लिए एक मुस्त राशि का भुगतान भी इसी. माह से शुरू कर दिया गया है
6. 1 जुलाई 2023 को बाद का जो आदेश हुआ है ₹1000 प्रति माह कार्यकर्ता के मामले में वृद्धि एवं ₹500 सहायिका और मिनी कार्यकर्ता के मानदेय में वृद्धि की जाएगी वह भी शीघ्र लागू किया जाएगा
7. आयुक्त मैडम को गरम ताजा पके भोजन के बारे में जानकारी दी बताया कि भोजन गुणवत्ता हीन दिया जाता है तो मैडम द्वारा आश्वासन दिया है कि आप लोगों को आंगनबाड़ी स्तर पर ही उन्हें पुराने मीनू अनुसार भोजन पकाने के आदेश जारी कराए जाएंगे और आंगनबाड़ी केंद्र पर ही पका हुआ गरम ताजा भोजन नाश्ता तैयार किया जाएगा
7. एम आई एस के रजिस्टरों के बारे में जानकारी दी और सामान प्रतिपूर्ति स्टेशनरी मोबाइल डाटा मंगल दिवस सुपोषण आदि के पैसे के बारे में जानकारी दी मैडम द्वारा कहा गया है कि 3 महीने के अंदर सारी व्यवस्था सुधनरवा दी जाएगी और आप लोगों के खाते में पैसा डलवा दिया जाएगा
9. संपर्क अप में लोकेशन और डेटा सेटिंग के संबंध में कोई भी अधिकारी कर्मचारी आपका मानदेय नहीं काट सकता नहीं इस संबंध में कोई कार्यवाही करेंगे ऐसा आश्वासन मैडम द्वारा दिया गया
10. आयुक्त मैडम द्वारा सारे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर सभी का समाधान करने का आश्वासन दिया है और 15 दिन बाद फिर पुरे संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उस पर चर्चा की जाएगी इस दौरान रामेश्वरी मेश्राम, किशोरी वर्मा ,सुमित्रा देवी अहिरवार, पार्वती आर्य गायत्री बाजपेई सुशीला यादव विभा पांडे लक्ष्मी सुमित्रा राठौर, हंसा गंधर्व सहित पांचो संगठन के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे
जीतेन्द्र राजवंशी
दबंग



























