D मीडिया
दबंग न्यूज 24
जीतेंद्र राजवंशी
मजिस्ट्रेट ने नेताजी को तत्काल ‘पैदल’ कर दिया..
हूटर बजाते हुए जा रहे थे BJP के नगर पालिका अध्यक्ष.
दरअसल
मध्य प्रदेश की बड़वानी नगर पालिका अध्यक्ष को अपने वाहन पर हूटर लगवाना महंगा उस समय पड़ गया जब
मोबाइल कोर्ट ने ₹3000 का जुर्माना ठोक दिया है।
नगर पालिका अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल के भांजे की पत्नी है।
बीजेपी की नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान की गाड़ी में लगा था हूटर।
मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 3000 रुपए का चालान कटा ।
इसके साथ ही चेकिंग में अनेक अधिकारी भी जद में आए हैं,जिनका चालान काटा गया है।
यह करवाही
बड़वानी की सीजेएम द्वारा कारंजा चौक पर मोबाइल कोर्ट लगाकर की है।
इधर नर्मदापुरम जिले में भी गाड़ियों पर हूटरों का अवैध इस्तेमाल बढ़-चढ़ कर हो रहा है.
कई नेता व अधिकारी खुलेआम कानून का उल्लंघन करते हुए हूटर लगा कर VIP बने घूमते फिर रहे है।
जबकि कानूनन हूटर लगाने की अनुमति चुनिंदा गाड़ियों को मिलती है,
जिसमें आपात सेवा में लगी एम्बुलेंस,
फायर ब्रिगेड और
कुछ खास परिस्थितियों में पुलिसवालों को ही हूटर के इस्तेमाल की इजाज़त है।cp/av
इधर इटारसी मे भी
कानून के नियम के खिलाफ अपनी गाड़ियों में हूटर लगाने वाले माननीयों और उनके पिछलग्गुओं व छुटभैयो का भी हूटर से मोहभंग नहीं हो पा रहा है।

जय हो
जीतेंद्र राजवंशी
दबंग


























