इटारसी जैन समाज ने बहुत बढ़-चढ़कर उनकी अगवानी की और पूरी भक्ति भाव के साथ उनसे महावीर जयंती तक रुकने का आग्रह किया,
जैन समाज में बहुत ही उल्लास, परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज, परम पूज्य निर्यापक आचार्य समय सागर जी महाराज से दीक्षित परम पूज्य 108 उद्यम सागर जी महाराज, गरिष्ठ सागर जी महाराज, आदरसागर जी महाराज, स्वरूप सागर जी महाराज एवं हीरक सागर जी महाराज का प्रथम बार दिगंबर साधु अवस्था में इटारसी शहर में आगमन हुआ,
इटारसी जैन समाज ने बहुत बढ़-चढ़कर उनकी अगवानी की और पूरी भक्ति भाव के साथ उनसे महावीर जयंती तक रुकने का आग्रह किया,
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रवक्ता दीपक जैन एडवोकेट ने बताया की मुनिवर कुछ दिनों पहले इटारसी से जब मुक्तागिरी की ओर गए थे तब सभी छुलक अवस्था में थे,
मुक्तागिरी में हुई लगभग 25 युवा जैन दीक्षा में इन सभी को मुनि दीक्षा प्रदान की गई थी और परम पूज्य आचार्य समय सागर गुरुवर के दिशा निर्देश पर पांचो मुनिराज आज इटारसी से बिहार करते हुए भोपाल की ओर बढ़ गए…
दबंग ब्यूरो





























