D मीडिया
दबंग न्यूज 24
जीतेंद्र राजवंशी
जयस्तंभ चौक रोड पर फल/सब्जी विक्रेताओं ने किया कब्जा
करोड़ो रुपए से बने फल सब्जी वालो के शेड बने कबाड़.
फल विक्रेताओं ने जयस्तंभ रोड पर किया ठेले लगाकर कब्जा..
वैसा…
बैंक,शोरूम, ट्रांसपोर्ट और सेल वालों ने पार्किंग के नाम पर सरकारी सड़क पर कर रखा हे परमानेंट अतिक्रमण!
हिंदू महाशक्ति संघ के जिलाध्यक्ष कालीचरण बामने ने कहा है कि यदि सड़कों पर हुए अवैध अतिक्रमण को जल्द नहीं हटाया गया तो आम जनता के हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी!
देश मे शायद ही कोई ऐसा शहर होगा जहां बीच सड़क पर पार्किंग कर दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े किए जाते होंगे!
सैकड़ों आप डाउनर्स तो बीच सड़क पर की गई पार्किंग में अपने वाहन खड़ा करके दिन दिनभर आम राहगीरों को परेशानी में छोड़कर नदारद हो जाते हैं।
नगर की प्रमुख सड़कों पर यदि कोई चार पहिया वाहन फस जाता है तो मिनटों में लंबा जाम लग जाता है और जिम्मेदार हमेशा की तरह गायब रह कर आम राहगीरों को अपने हाल पर छोड़ देते हैं।

जिम्मेदारो को वसूली से फुर्सत नहीं.
महीने दो महीने में औपचारिकता पूरी करने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर वाहवाही लूट ली जाती है.
आखिर क्यों नहीं हो पा रहा इटारसी अतिक्रमण मुक्त?
लाइन एरिया की सड़कों पर तो 90% अतिक्रमण कर रास्ता बाधित कर दिया गया है।
दबंग ब्यूरो



























